Wednesday, 25 November 2015

प्रियंका चोपड़ा/ mayapuri /lipika varma

EXCLUSIVE INTERVIEW!! प्रियंका चोपड़ा

फ़िल्मी इंटरव्यू
Exclusive Interview!! प्रियंका चोपड़ा

हाल ही फिल्म ‘बाजीराव–मस्तानी’ विवाद में फँसती नजर आई। बाजीराव वंशज प्रसादराव पेशवे ने यह कथित तौर पर आरोप लगाया है कि ऐतिहासिक पन्नों में फेरबदल किया गया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को लिखी गयी एक चिठ्ठी में यह भी लिखा गया है कि मराठा राजा और उनकी पत्नी बाजीराव काशीबाई और मस्तानी के चरित्र चित्रण में भी काफी फेरबदल नजर आता है। ख़ास कर के “पिंगा” गाना जो कि मराठी संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है उसे भी आइटम नंबर के तौर पर पेश किया गया है और अभिनेत्रियों का पहनावा भी कुछ उसी ढंग का है और नृत्य भी आइटम नंबर जैसा ही है। अतः आप से गुजारिश है कि इस मामले में कृप्या आप हस्तक्षेप करें मामले की जाँच करे और फिर निर्णय लें।”
eir0p8exldg335av.D.0.Pinga-Song-Movie-Bajirao-Mastani--Priyanka-Chopra-Pic
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जो इस फिल्म में काशीबाई का किरदार निभा रही है वीडियो कांफ्रेंस द्वारा मीडिया से मुखातिब हुई और इस कन्ट्रोवर्सी को क्लियर करते हुए उन्होंने कहा, “यह फिल्म इतिहास का एक हिस्सा है और ये किताब “राऊ” पर आधारित है, किताब लेखक का संस्करण है जो यह दिखाती है कि बाजीराव – मस्तानी की प्रेम कथा क्या पेश करती है। इसे आप संजय लीला भंसाली की दृष्टि से देखिये और फिल्म देख कर कुछ भी निर्धारित कीजिये।”
निर्देशक संजय लीला भंसाली कांफ्रेंस से पहले ही निकल गए थे। दीपिका और रणवीर सिंह ने इस कन्ट्रोवर्सी पर चुप्पी ही साधी रखी।
ट्रेलर लॉन्च पर रणवीर बाजीराव के मुखौटे में अच्छे लग रहे थे। अपनी एनर्जी समेटे फोटोग्राफर्स और ऑडियंस को अपने अंदाज़ में लुभाते रहे, अपनी ऊर्जा से सब को उन्होंने मंत्रमुग्ध कर दिया।
pc_640x480_61448004668
प्रियंका चोपड़ा, दीपिका और रणवीर सिंह फिल्म ‘बाजीराव – मस्तानी’ के मुख्य कलाकार है। फिल्म दिसंबर 18 को सिनेमाघरों में धूम मचाने आ रही है। आशा करते हैं कि सब कन्ट्रोवर्सिज से यह फिल्म जल्द मुक्त हो और अपने दर्शकों के समक्ष पेश होकर उनकी जिज्ञासा को दूर करे। सब बेसब्री से फिल्म को देखने के लिए बेचैन हैं।

No comments:

Post a Comment