
राखी सावंत तो बस राखी सावंत हैं, जो करती हैं बिंदास करती हैं। इस आइटम गर्ल ने अपनी नई पार्टी बनाई है। अब वह उत्तर-पश्चिम मुंबई से चुनाव लड़ रही हैं। पेश है लिपिका वर्मा से उनकी बिंदास बातचीत।
मैं जादू की छड़ी हिलाकर सब ठीक कर दूंगी : राखी
क्या आप ने अपनी प्राथमिकताएं बदल दी हैं?
मुझे अपने इलाके में महिला सुरक्षा और रोजगार समेत सभी समस्याओं को सुलझाना है। और जो दूसरे लोगों ने काम नहीं किया उस काम को पूरा करना है।
छड़ी हिलाकर सब कुछ कर लूंगी..! क्या आप ऐसा सोचती हैं?
जी हां। मैं जादू की ऐसी ही छड़ी हिलाऊंगी। मेरे पास पांच साल होंगे इसके लिए। अगर मैं जी-जान से सभी समस्याओं के पीछे पड़ूंगी तो सफल हो जाऊंगी।
पर अकेली कैसे कर पाएंगी ये सब कुछ। यहां टांग खींचने वालों की भी कमी नहीं है।
मैं टांग खींचने वालों को गिरा दूंगी। कोई भी काम करने के लिए बहुमत नहीं हिम्मत चाहिए। जनता का पूरा समर्थन चाहिए होता है, बहुमत की जरूरत नहीं।
आप की सीट पर तीन प्रत्याशी हैं, कामत, मांजरेकर और आप। आप खुद को कहां पाती हैं?
सबसे ऊंचे पायदान पर मैं ही हूं। मैं खुद को नंबर वन की पोजीशन पर देखती हूं। मुझे जनता ने खड़ा किया है। जनता मुझे चाहती है और जनता ही मुझे वोट देगी।
आप अशिक्षित हैं तो यह सब कैसे कर पाएंगी?
मैं अनपढ़ हूं। मैंने पढ़ाई नहीं की है। किंतु मैंने प्राइवेट क्लास की है और मैं अंग्रेजी भी अच्छी बोल लेती हूं। आई कैन अंडर स्टैंड इंग्लिश। आई नो पॉलिटिक्स इज डर्टी गेम। मैं जनता की सेवा के लिए आई हूं।
राहुल, मोदी और केजरीवाल में किसे पीएम बनाना चाहती हैं?
जो जनता की सेवा करेगा। मोदी को मैंने पहले सपोर्ट किया था। अपनी पार्टी ‘आरएपी’ बनाने के बाद मैंने विचार बदल दिया।
सलमान खान कामत साहब का सपोर्ट कर रहे हैं?
मैं सलमान की इज्जत करती हूं। उन्हें देश की गरीब और अमीर जनता ने इस मुकाम पर पहुंचाया है। उनका एक कदम जनता की नजराें में उन्हें गिरा देगा।
क्या गलत कदम
उन्होंने जाने समझे बगैर कामत साहब को वोट करने की अपील कर दी। अब उन दोनों का आपस में क्या लेना देना है ये तो वही जानें। सलमान खुद कनफ्यूज हैं कि वो मोदी का सपोर्ट करें या कांग्रेस का।
No comments:
Post a Comment