Tuesday, 15 December 2015

“मैंने एक माँ बनकर ज़िंदगी बहुत एन्जॉय की है” – काजोल/lipika varma

INTERVIEW!! “मैंने एक माँ बनकर ज़िंदगी बहुत एन्जॉय की है” – काजोल

फ़िल्मी इंटरव्यू
INTERVIEW!! “मैंने एक माँ बनकर ज़िंदगी बहुत एन्जॉय की है” – काजोल

लिपिका वर्मा
शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी फिल्म, ” दिलवाले” से बड़े पर्दे पर अपना जादू बिखेरने काफी सालों बाद वापसी कर रही है। अब देखना यह होगा कि फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएँगे’ की टककर में यह फिल्म अपना कितना जादू बिखेरने में क़ामयाब होती है ?
काजोल का एनर्जी मंत्र क्या है ?
बहुत ही सिंपल है मेरा एनर्जी मन्त्र मैं हमेशा फ्रेश फील करती हूँ। ज़िन्दगी के प्रति मेरा रवैया बहुत ही सिंपल है। कोई मेरे बारे में कुछ भी बोले मुझे फर्क नहीं पड़ता है। मैं किसी की कही हुई बात को तवज्जो नहीं देती हूँ। मैं दरअसल सब चीज़ को सरलता से लेती हूँ और इसलिए मैं हमेशा फ्रेश फील करती हूँ।
आज एक अभिनेत्री को अपने फैशन का भी ध्यान रखना पड़ता है। क्या कहना चाहेंगी ?
मुझे अच्छी तरह से तैयार होना पसंद नहीं है। मैं बहुत आलसी हूँ। किन्तु आज के ज़माने को देखते हुए हमे अभिनेत्री होने हेतु अच्छी तरह से तैयार होकर ही घर से निकलना पड़ता है। पहले तो मैं यूं ही निकल जाया करती किन्तु अब मेरा एक फैशन डिज़ाइनर भी है जो मेरे कपडे डिजाईन करते है और ढंग से ही बाहर निकलती हूँ। फिर भी कभी कभी यूं ही निकल जाती हूँ।
dilwale-trailer-story_647_121115034958
कुछ सोच कर काजोल बोली, ” अभी कुछ ही दिनों की बात है हाल ही में मुझे हैदराबाद ‘दिलवाले’ फिल्म की शूटिंग के लिए सुबह 6 बजे की फ्लाइट लेनी थी, अब इतनी सुबह कौन मिलेगा यह सोचकर मैंने रट -फट्टी सी जीन्स पहन ली और जब एयर पोर्ट पर पहुंची तो एक फोटोग्राफर को देख कर मुझे बहुत गुस्सा आया। किन्तु वह भी बेचारा अपना काम ही तो कर रहा था,  फोटो तो उसने ले ही ली। पर मैं मन ही मन यह सोच रही थी कि इस की फोटो आउट फोकस हो जाये।” हंस कर बोली काजोल।
आपकी तुलना आपकी नानी,मौसी और माँ तनूजा से भी होती रही है क्या कहना चाहेंगी ?
मेरी पहली फिल्म से ही लोगों ने मेरी नानी,  माँ से तुलना शुरू कर दी थी। उनकी फिल्मों एवं उनके बेहतरीन काम पर गर्व महसूस होता है। मेरे मुताबिक आपका हार्डवर्क ही आप के काम की तारीफ दिलाता है। अपने परिवार के काम का श्रेय जिस तरह मैं नहीं ले सकती हूँ, उसी तरह  वह लोग भी मेरे हार्ड वर्क का क्रेडिट नहीं ले पाएंगे। जिस तरह मैं उनके काम से गर्व महसूस  करती हूँ उसी तरह वह लोग भी मेरे काम से गौरवान्वित महसूस करते हैं।
Kajol and Tanuja
Kajol and Tanuja
आप खुद ही एक बच्ची की तरह हो फिर भी एक अच्छी माँ कहलाती हो, एक अच्छी माँ कहलाना पसंद करती हो या एक अच्छी पत्नी ?
शुरू से ही मुझे बच्चे बहुत पसंद है। मुझे आज भी याद है जब मै 8 साल की थी तो मै माँ  बनना चाहती थी किन्तु मेरी माँ ने तब मुझे कहा तुम १२ साल की तो हो जाओ फिर माँ बन सकती हो, जब 12 साल की हुई तो कहा 18 साल में माँ बन सकोगी। पर 18 साल की मैं हुई तब मैंने खुद ही कहा अब शादी के बाद ही मैं माँ बनूंगी। मैं एक अच्छी माँ हूँ और यही मुझे कहलाना भी पसंद है
‘दिलवाले’ किस तरह की फिल्म है ?
‘दिलवाले’ एक बहुत ही अलग किस्म की लव स्टोरी है। इस में शाहरुख़ और मेरा इंटेंस रोमांस देखने को मिलेगा। इस तरह की लव स्टोरी मैं खुद पहली बार ही कर रही हूँ।
srk-kajol-in-Dilwale32

Monday, 7 December 2015

No Time For Romance Varun Dhawan /chennai-DC /lipika Varma/8.12.2015


‘वह मेरा जुड़वाँ हो सकता है’ वरुण धवन /mayapuri/lipika varma/8.12.2015

INTERVIEW!! ‘वह मेरा जुड़वाँ हो सकता है’ वरुण धवन 

फ़िल्मी इंटरव्यू
INTERVIEW!! ‘वह मेरा जुड़वाँ हो सकता है’ वरुण धवन 

लिपिका वर्मा
वरुण धवन ने अपने छोटे से फिल्मी सफर में बहुत कुछ हासिल कर लिया है। पहली फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर” से लांच हुए और फिल्म, ‘बदलापुर’ में अपनी धांसू एक्टिंग से सब का मन लुभाने में कामयाब हूए। अब शाहरुख़  और काजोल की वापसी की फिल्म दिलवाले का हिस्सा बने हैं तो बेहद खुश भी हैं।
 रामोजी फिल्मसिटी में शूट करने का कैसा आनन्द  रहा ?
जी हाँ, रामोजी फिल्म में और क्या मिलेगा? ..सब फिल्म फिल्म और फिल्म, हमें हैदराबाद सिटी घूमने का भी मौका नहीं मिला। स्टूडियोज से बाहर जाने का समय ही नहीं मिला किन्तु राम चरण ने हमें अपने घर हैदराबादी खाने पर जरूर बुलाया था और हमने उनके यहाँ जाकर हैदराबादी  बिरयानी का लुत्फ उठाया। सानिया  मिर्ज़ा ने भी हमे  बिरयानी बनवाकर भेजी थी। करीम से हमने लजीज कबाब और अन्य बेहद स्वादिष्ट खाना समय समय पर मंगवाया। टॉलीवुड  के कई सारे अभिनेताओं से भेंट भी हुई। तमन्ना से भी मैं वहां पर मिला। हम दोनों एक ही स्कूल में  पढ़ते थे। हैदराबाद के लोग अतिथि सत्कार में माहिर हैं बहुत ही सरल मिजाज के लोग है वहां।
आप और किन किन अभिनेताओं से  मिले ?
हाँ, सबसे ज्यादा  ख़ुशी मुझे तब हुई जब मैं कटप्पा से मिला और मैंने उनसे पुछा कि आप ने बाहुबली को क्यों मारा ? तो उन्होंने जवाब दिया आप को इसके लिए बाहुबली पार्ट २ देखनी पड़ेगी। बाहुबली के राइटर से भी मिला था और यही  सवाल पूछने  पर उन्होंने भी यही  जवाब दिया बाहुबली पार्ट २ जरूर देखिएगा।
 दिलवाले” में काम किया क्या कहना है ?
मैं इस ऐतिहासिक फिल्म का हिस्सा बन पाया यह मेरे लिए अत्यंत ख़ुशी की बात है। काजोल और शाहरुख  सर की फिल्म है और क्या चाहिए मुझे ? मैं भी इस ऐतिहासिक फिल्म से जुड़ा हूँ। जब भी इस फिल्म का जिक्र होगा मेरा नाम भी साथ होगा। यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। जी हाँ, शाहरुख सर के साथ काम करना है यह सोच के थोड़ा अलग सा लगा। लेकिन शाहरुख ने मुझे बहुत कुछ सिखाया। उनका सीन नहीं होने के बावजूद भी वो सेट पर हुआ करते और मुझे अभिनय और संवाद बोलने के अलग ढंग भी बताया करते और उनके बताये अनुसार  एक्टिंग करने के बाद मुझे एहसास हुआ कि मैं  अपना  बेस्ट दे पाया।
Varun-Dhawan-kriti-sanon
आप किन फिल्मों का हिस्सा बनना चाहेंगे ?
किसी भी एंटरटेनिंग फिल्म को देख कर हम सब खुश  होते हैं बस ऐसी ही फ़िल्में करना चाहूंगा जो मेरे फैंस को एंटरटेन कर सके। फिल्म देखने के बाद  उन्हें ख़ुशी मिल सके। फिल्म “दिलवाले” एक ऐसी ही फिल्म है। यह फिल्म दर्शकों को बेहद एंटरटेन करेगी।  इस में जॉनी  लीवर और संजय मिश्रा भी है, यह दोनों बहुत ही बेहतरीन अभिनेता हैं। शाहरुख़  सर और काजोल तो है ही।
वरुण और कृति की जोड़ी के बारे में क्या कहना है ?
क्या कह सकता हूँ ? मेरी और कृति की जोड़ी अच्छी लगेगी दर्शकों को ऐसा मेरा अनुमान है। फिल्म “दिलवाले” में ड्रामा, रोमांच, रोमांस एवं थ्रिल सब कुछ  है सो दर्शक इस फिल्म को पूरी तरह से एन्जॉय करने वाले हैं। हम दोनों कलाकारों  ने अपना १०० प्रतिशत दिया है।
 डेविड धवन (पिता) ने आपकी फिल्मों एवं आपके चरित्र-चित्रण की आलोचना की है कभी ?
जी हाँ, वह हमेशा ही मुझे अपने विचार समय समय पर देते रहते हैं। दिलवाले के प्रोमोज देखें हैं, अभी तक कुछ नहीं कहा  है। किन्तु फिल्म देखने के बाद जरूर मेरी सराहना एवं आलोचना भी मुझे बताएंगे। आज तक जिन निर्देशकों के साथ मैंने काम किया है वह भी हमेशा ही मेरी फिल्में देख कर मुझे जो कुछ भी उनके मन में हो बताते हैं। जी फिलहाल उन सब निर्देशकों ने  प्रोमोज की तारीफ ही की है।
varun_dhawan_david_dhawan
अभिनेता होने का क्या खामियाजा भुगतना  पड़ता है ?
बस यही कि  काम के कारण हम अपने परिवार और दोस्तों को समय नहीं दे पाते हैं। आज मेरी मौसी दिल्ली  से आई हुई है और मेरी माँ ने मुझे लंच करने के लिए घर बुलाया, तब मैंने उन्हें बताया कि मैं तो ‘दिलवाले’ के प्रोमोशन्स में आया  हुआ हूँ। सीधे जिम से यहाँ  पर पहुँच गया हूँ, कभी कभी जब दोस्त या अपने नजदीकी  हॉस्पिटल में होते है तो उन्हें देखने  जाना मुझे जरुरी लगता है। पर कई मर्तबा मैं बाहर देश में होता हूँ तो ऐसा नहीं कर पाता  हूँ सो बहुत बुरा लगता है। हम अपनी दुनिया में इतने उलझे होते हैं कि ऐसे निजी बलिदान  देने ही पड़ते हैं।
हर पल काम ही काम करते रहने से आप कुंठित महसूस नहीं करते हैं क्या?
जी हाँ काम ही काम करते हुए कभी कभी उदास फील करता हूँ, जब कभी ऐसा महसूस करता हूँ तो फिर मैं प्ले  स्टेशन खेल लिया करता हूँ और ऐसा करने पर  कुछ रिलैक्स फील कर लेता  हूँ।
 प्ले स्टेशन और रोमांस दो अलग चीज हैं कैसे क्षतिपूर्ति करते हैं ?
हंस के बोले वरुण रोमांस के लिए वक़्त ही कहाँ है  हमारे पास।
पपराज़ी के बारे में क्या कहना है वह नताशा के साथ फोटो जो छपी है उस बारे में क्या कहना चाहेंगे आप ?
अरे  ! मैंने सबको यही कहा  है कि वह मैं नहीं हूँ। अपने गले की ओर ऊँगली दिखलाते हुए वरुण बोले, “देखो -मेरी गर्दन पर ब्यूटी स्पॉट है, दो काले तिल  है यह मैं हूँ! वह मेरा जुड़वाँ हो सकता है !! हंस कर बोले वरुण।
आपकी शादी जल्द होगी?
जी नहीं ! फिलहाल मेरे दोस्त की शादी में शरीक होने गोवा  जा रहा हूँ। मैं इस दोस्त के साथ पहली कक्षा से साथ  पढ़ता आया हूँ। सो उनकी शादी में एन्जॉय करने का बहुत मन है। इस शादी में लग रहा है जैसे मेरी खुद की शादी हो!! हम बचपन के दोस्त जो है।

woh mera judwa ho skta hai/ddm/lipika varma/8.12.2015


Tollywood stars are very humble -Varun Dhawan-DC/8.12.2015/lipika varma


Sunday, 6 December 2015

I do not shoot my mouth offf now/Sajid Khan/Dc /asian age /lipika varma


How Serial Kisser Emraan Hashmi was Dumped at the age of 15?

 December 05,2015, 10.57 AM  IST | | The Hans India


Emraan Hashmi ​is paired opposite Esha Gupta   in the video ​​​​Main Rahoo Ya Na Rahoon, This album unlike the serial kisser image of Emraan on reel who gets ​kisses from ​all the heroines in all his films is drastically different. No prizes for guessing,  in the video Esha walks on him. There are few reasons to it. Well for that​,​ you guys need to watch the trending video that has topped the ​musical ​chartbuster​s​ ever since its launch.

Known for his serial-kisser and lover-boy image, one wouldn't imagine Emraan to be a shy guy, as he has been portrayed in the video. So the apparent question to Emraan was he dumped by a girl in real life too? Pat came the reply, “I think everyone has gone through a heart-break at some time of their life .Smilingly he asserts, I too tasted the feel of desertion while I was just 15.
 
Adding some more gyan Emraan added, ​​But I feel every guy should get his heart trampled upon at least once in his lifetime. And I mean it seriously, because that way you realize two very important lessons in life. One- never take the girl for granted; always respect her for what she is. And two- don’t delay things; say it at the right time.
 
About kissing in Balaji films-- Azhar a biopic on former Cricketer team Captain,  Emraan confirms with a  wicked smile on his face, Biopic do have kissing scenes .If it’s not there we will can some kissing scenes.
 
This surely confirms one thing even if ​Emraan pretend​s​ to be a Shy Guy​, he is ​a hardcore ​romantic at heart!!

How Serial Kisser Emraan Hashmi was Dumped at the age of 15?

 December 05,2015, 10.57 AM  IST | | The Hans India


Emraan Hashmi ​is paired opposite Esha Gupta   in the video ​​​​Main Rahoo Ya Na Rahoon, This album unlike the serial kisser image of Emraan on reel who gets ​kisses from ​all the heroines in all his films is drastically different. No prizes for guessing,  in the video Esha walks on him. There are few reasons to it. Well for that​,​ you guys need to watch the trending video that has topped the ​musical ​chartbuster​s​ ever since its launch.

Known for his serial-kisser and lover-boy image, one wouldn't imagine Emraan to be a shy guy, as he has been portrayed in the video. So the apparent question to Emraan was he dumped by a girl in real life too? Pat came the reply, “I think everyone has gone through a heart-break at some time of their life .Smilingly he asserts, I too tasted the feel of desertion while I was just 15.
 
Adding some more gyan Emraan added, ​​But I feel every guy should get his heart trampled upon at least once in his lifetime. And I mean it seriously, because that way you realize two very important lessons in life. One- never take the girl for granted; always respect her for what she is. And two- don’t delay things; say it at the right time.
 
About kissing in Balaji films-- Azhar a biopic on former Cricketer team Captain,  Emraan confirms with a  wicked smile on his face, Biopic do have kissing scenes .If it’s not there we will can some kissing scenes.
 
This surely confirms one thing even if ​Emraan pretend​s​ to be a Shy Guy​, he is ​a hardcore ​romantic at heart!!

​By Lipika Varma​
​By Lipika Varma​

Friday, 4 December 2015

काशीबाई के ‘दिल’ पर क्या गुजरा होगा – प्रियंका चोपड़ा/lipika varma

INTERVIEW!! काशीबाई के ‘दिल’ पर क्या गुजरा होगा – प्रियंका चोपड़ा

फ़िल्मी इंटरव्यू
INTERVIEW!! काशीबाई के ‘दिल’ पर क्या गुजरा होगा – प्रियंका चोपड़ा

हाल ही में फिल्म “बाजीराव मस्तानी” के प्रोमोशन्स के लिए प्रियंका चोपड़ा इंटरनेशनल टेलीविज़न शो क्वांटिको से छोटा सा ब्रेक लेकर मुंबई पहुंची। मीडिया से बातचीत के दौरान प्रियंका ने ढ़ेर सारे सवालोँ के जवाब भी दिए।
पेश है लिपिका वर्मा के साथ एक भेंटवार्ता
आप भारतवर्ष की शान हैं। विदेश में लोगों से क्या प्रशंसा मिली आपको भारतीय होने हेतु?
जो कुछ भी राय हमारे बारे में बाहर के देशवासी रखते हैं या फिर मुझ से कहते हैं काश मैं चुप रह सकती ! जब उन्हें यह पता चलता है कि मैं भरतीय मूल की हूँ तो वो सब अचम्बित हो जाते हैं। बस यही एक ताज्जुब की बात लगती है मुझे। मेरे हिसाब से यही हम सब के लिए एक बहुत बड़ी प्रशंसा है। दरअसल में हम लोग यहाँ पर “कंप्यूटर गीक, डॉक्टर या फिर इंजीनियर का किरदार निभाते हैं और जो किरदार मैं निभा रही हूँ उस किरदार में मुझे देख उन्हें ताज्जुब होता है। एलेक्स के किरदार को भी मैंने अव्वल दर्जे का ही बनाये रखा। यह तो हमारी फितरत में है और खून में भी। हम लोग हमेशा क्लास में अव्वल ही आना पसंद करते हैं और जिस तरह मैं अंग्रेजी बोलती हूँ उसे सुन कर भी उन्हें ताज्जुब हुआ। हमें दरअसल में लोगों को शिक्षित करना होता है। वहां के लोग यही समझते हैं कि हम लोग स्नेक चारमर हैं। हमारी फिल्में नागिन पर आधारित होती है और हमारी फिल्मों में कई जानवर भी होते हैं। सो मैं उनसे यही कहती हूँ, ठीक है लेकिन यह सब हमारी फिल्मों में ड्रामा और रोमांच लाने के लिए दिखाया जाता है। दरअसल विदेशियों को हमारे बारे में शिक्षित करना अनिवार्य है। आज की तारिख में हिंदी सिनेमा ग्लोबली अपनी पहचान बना चुकी है। मैं बॉलीवुड इंडस्ट्री से अपना शिक्षण पास करके गयी हूँ अत: हर सवाल का सटीक जवाब दे सकती हूँ।
Priyanka de
सबसे महत्वपूर्ण सवाल इंटरनेशनल मीडिया आप से कौन सा पूछ्ती है ?
यही कि हमारे देश में सबसे ज्यादा “रेप” होते हैं। मैं उन्हें यह स्पष्ट करती हूँ कि रेप दुनिया भर में हो रहे है तो यह सवाल महत्वपूर्ण नहीं है कि कहाँ पर कम और किस देश में ज्यादा “रेप” हो रहे हैं। महत्वपूर्ण बात यह है कि हम इसका निवारण किस तरह से करें ? इस पर विचार विमर्श होना चाहिए और सही उपाय ढूँढना चाहिए ताकि यह सोचते रहें इस देश में ज्यादा रेप और उस देश में कम रेप हो रहे हैं यह नकारात्मक प्रश्न है ?
संजय लीला भंसाली (निर्माता/निर्देशक) के साथ काम करना कैसा अनुभव रहा?
मैंने उनके बैनर तले बन रही “मैरी कॉम” फिल्म भी की थी। हालांकि वह इस फिल्म के केवल निर्माता ही थे। किन्तु वह इस फिल्म में भी पूर्णत: शामिल रहे लगभग प्रतिदिन मैं उनके ऑफिस में जाया करती। जब मैं मनाली में “मैरी कॉम” फिल्म की शूटिंग कर रही थी तब संजय और प्रकाश जी मुझे, “बाजीराव मस्तानी” की स्क्रिप्ट सुनाने आये थे। मैंने इस रोल को करने के लिए तुरंत हामी भर दी थी। मैं यह सोचा करती कि क्या काशीबाई का भी कोई ऑप्शन होगा ? पर ऐसा नहीं हुआ। संजय लीला भंसाली के चरित्र चित्रण को यदि आप सही ढंग से कर पाते हैं तो वह फिल्म आपकी विरासत का अंग बन जाती है और यदि सही ढंग से अपना किरदार नहीं निभा पाये तो वह आपके लिए बुरी बात है।
Sanjay Leela Bhansali Priyanka Chopra
आप तीसरी बारी मराठी किरदार में नजर आने वाली हैं, इस बारे में कुछ बताएं ?
यह मराठी किरदार काशीबाई का बहुत ही अलग है। “बाजीराव मस्तानी” की लव स्टोरी के बारे में हर कोई जानता है। किन्तु काशीबाई के दिल पर क्या गुजरा होगा इस फिल्म से सब जान जायेंगे मेरे लिए यह किरदार एकदम अलग है क्यूंकि मैंने अक्सर हाथ में तलवार उठाई है किन्तु इस किरदार में दिल पर चोट खाती हूँ और किस तरह से इसे निभाती हूँ यह देखने लायक है। मैं एक स्ट्रांग मॉडर्न लड़की हूँ सो यह किरदार करना ही मेरे लिए एक बहुत बड़ा चैलेंज रहा है और यदि मेरे फैंस मुझे इस किरदार में पसंद करते है तो मेरे लिए यह चैलेंज सकारात्मक होगा।
यह किरदार बहुत ही अच्छा और अलग है मेरे पिछले किरदारों से।
Priyanka chopra 8
आप का लॉस एंजेलेस के किसी व्यक्ति के साथ लिंक अप चल रहा है मीडिया रिपोर्ट्स के तहत। क्या कहना चाहेंगी आप ?
बस में इसी सवाल का जवाब देना चाहती हूँ, लिंक अप की कहानी के बिना आप सब कैसे एंटरटेन हो सकते हैं ? दरअसल मैं ऐसे व्यक्ति के साथ कभी भी रिश्ता नहीं बना सकती जो “शाय” (शर्मीला) हो जैसा की मीडिया में लिखा गया है और तो और मेरे पिताजी एक शो मैन रहे अपनी पूरी ज़िन्दगी। सो यदि मुझे किसी के साथ ज़िन्दगीभर रहना हो तो वह भी एक शोमैन ही होगा!!